Thursday, March 3, 2016

गर्लफ्रेंड के पसंदीदा गाने से ऐसे पढ़ें उसका दिमाग

मनोवैज्ञानिकों की मानें तो गानों की पसंद के माध्यम से किसी व्यक्ति के रिश्तों में आई खटास या खुशी का पता लगाया जा सकता है। चलिये विस्तार से जानें कि गर्लफ्रेंड के पसंदीदा गानों से उसके दिमाग को कैसे जानें -
  • 1

    पसंदीदा गाने से पढ़ें दिमाग


    संगीत को खुदा तकपहुंचने का माध्यम कहा गया है। और हो भी क्यों ना, संगीत में वो ताकत होती है कि आपको एक दूसरी ही दुनिया में ले जाए। अपने मनपसंदीदा गाने सुनने पर न सिर्फ तनाव छू-मंतर हो जाता है, बल्कि इन्हें गुनगुनाने से व्यक्ति उस पल में अपनी सभी परेशानियों और उलझनों को भूलकर एक खुशी के सागर में डूब जाता है। कुछ मनोवैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि गानों की मदद से किसी भी व्यक्ति के रिश्तों में आई दरार या खुशी के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। मसलन अगर किसी का दिल टूटा है तो वो इंसान ऐसे गाने सुनता है जिसमें टूटे दिल का ज़िक्र होता है। वहीं खुश़मिजाज़ मूड में इंसान मस्ती से भरे गाने सुनना पसंद करता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार गानों के कलेक्शन से किसी के व्यक्तित्व एवं पसंद नापसंद का भी पता लगाया जा सकता है, क्योंकि हर गाना खास किस्म का व्यक्तित्व रखता है। जैसे -
  •  रॉक व पॉप म्यूज़िक
  • रॉक व पॉप टाइप म्यूज़िक सुनने वाले लोग की आदत थोड़ी विद्रोही किस्म की हो सकती है। मसलन वे छोटी-छोटी चीजों को लेकर विद्रोह करने में हिचकते ना हों। ऐसे व्यक्तित्व वाले मनुष्यों की प्रवृत्ति थोड़ी जिद्दी किस्म की होती है।

  • लव म्यूज़िक
  • खुद पर और अपने रिश्तों पर ख़ासा यकीन रखने वाले लोग इस तरह के म्यूज़िक के शौकीन होते हैं। इस तरह का म्यूज़िक इन लोगों को प्यार करने के लिए प्रेरित भी करता है। ऐसे इंसान हर तरह के रिश्तों में अपने प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं और सभी के साथ प्रेम का वातावरण बनाए रखने में यकीन रखते हैं। रखते हैं।
  • कॉम्प्लैक्स म्यूज़िक


  • थोड़ा जटिल किस्म का, जैसे कॉम्प्लैक्स म्यूज़िक के शौकीन लोग पेचीदा व्यक्तित्व वाले होते हैं। इस नेचर वाले लोग अपने ज़िंदगी में किसी का और किसी तरह का दखल नापसंद करते हैं। ये लोग थोड़े रहस्यमयी किरदार वाले होते हैं, जिसकी वजह से ये दूसरों से दूरी बनाए रखते हैं। 
  • जैज़, क्लासिकल और फोक म्यूज़िक


  • अक्लासिकल या लोकसंगीत के शौकीन चिंतनशील होते हैं। ये लोग किसी भी मसल पर खूब सोच-विचार कर लेने के बाद ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचते हैं।  साथ ही इन लोगों का व्यक्तित्व काफी हद तक जटिल भी होता है। यही कारम है कि ये लोग बाकी लोगों को आसानी से समझ नहीं आते। 
  • देशभक्ति व धार्मिक संगीत

देशभक्ति व धार्मिक संगीत संगीत का शौक रखने वाले वाले व्यक्ति बेहद सामान्य सोच वाले होते हैं, और आमतौर पर जटिलताओं से दूर ही रहते हैं। पारंपरिक चीजों पर उनका विश्वास और ध्यान ज्यादा रहता है। ये लोग पारंपरिक तरीके से चलना ही ज्यादा पसंद करते हैं, और एक सरल जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। वहीं पारंपरिक संगीत के शौकीन वास्तव में अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग किसी भी तरह के बदलाव को पसंद नहीं करते हैं, और आसानी से स्वीकार भी नहीं करते हैं। 


रैप म्यूज़िक

रैप म्यूज़िक आज युवाओं में सबसे पसंदीदा म्यूज़िक है। इस म्यूज़िक में बहुत एनर्जी होती है इसलिए इस लिये भी युवाओं को ये म्यूड़िक टाइप सबसे ज्यादा पसंद आता है। हालांकि इस टाइप का म्यूज़िक सुनने वाले खुदगर्ज किस्म के होते हैं। उन्हें इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं

No comments:

Post a Comment